बुलंदशहर, मार्च 10 -- कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में एमएलपीसी केसों के निस्तारण में हो रही देरी को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, जिला पुरुष और महिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे को अस्पतालों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी एमएलपीसी केसों का समय से निस्तारण नहीं करने की शिकायत मिल रही थीं। त्वचा , बाल रोग और ईएनटी विभाग को छोड़कर अन्य किसी भी विभाग के विशेषज्ञों द्वारा समय पर राय नहीं दी जा रही है। सबसे गंभीर स्थिति धारा-376 (दुष्कर्म) के मामलों में सामने आई है। अस्पताल में आने वाली पीड़िताओं को महिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.