एमएलएस : मेसी की चैंपियन इंटर मियामी पहले मैच में चित
नई दिल्ली, फरवरी 22 -- एमएलएस : मेसी की चैंपियन इंटर मियामी पहले मैच में चित लॉस एंजिलिस। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की मौजूदगी के बावजूद इंटर मियामी ने एमएलएस कप में अपने खिताब के बचाव अभियान का आगाज हार के साथ किया। इंटर मियामी को शनिवार को अपने पहले मैच में लॉस एंजिलिस एफसी (एलएएफसी) से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम की तरफ से डेविड मार्टिनेज, डेनिस बुआंगा और नाथन ऑर्डाज ने गोल किए। मेसी ने इस महीने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद पूरा मैच खेला। मैच देखने के लिए ऐतिहासिक लॉस एंजिलिस मेमोरियल कोलिज़यम स्टेडियम में 75,673 दर्शक उपस्थित थे। दर्शकों ने घरेलू टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया और मेसी को खेलते हुए देखने का भरपूर आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.