दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। लनामिवि की अंगीभूत इकाई एमएलएसएम कॉलेज में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 13-14 मार्च को होगा। इसमें एटॉमिक प्रोसेस, लेजर, नेनोमेटेरियल एवं टेराहर्ट्ज टेक्नोलॉजी फॉर ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन पर विमर्श होगा। कॉन्फ्रेंस का मूल उद्देश्य ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण आधुनिक प्रयोगों व इसके परिप्रेक्ष्य में होने वाली समस्या के समाधान पर विचार करना है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने बुधवार को कॉन्फ्रेंस की विवरणिका जारी करते हुए बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस से भारत एवं अन्य देशों के कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। संयोजक डॉ. वेदनाथ झा ने बताया कि मुख्य वक्ता नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री, सीएसआईआर, नई दिल्ली के साइंटिस्ट डॉ. मुकेश ज...