आरा, जुलाई 27 -- आरा, निज प्रतिनिधि। महंथ गहादेवानंद महिला कॉलेज की एनसीसी इकाई में पांच बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार को एनसीसी नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. एनपी पालित ने की। चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले छात्राओं की लंबाई मापी गई। इसके बाद शारीरिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई। अंत में कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया। शारीरिक व लिखित परीक्षा पीआई स्टाफ और लंबाई की जांच वरिष्ठ जीसीआई विमला कुमारी ने की। संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. स्मिता कुमारी ने किया। 18 सीटों के लिए 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। साक्षात्कार में नृत्य, संगीत, पेंटिंग, स्केचिंग, कंप्यूटर, वीडियो एडि...