गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर। ऐश्प्रा फाउंडेशन की पहल पर हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड ने बेलघाट स्थिति बालकृष्ण इंटर कॉलेज में निःशुल्क आरओ व चिल्ड वॉटर प्लांट लगाया है। इसका लोकार्पण विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल पाण्डेय ने किया। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सराफ एवं अनूप सराफ ने कहा कि यह ऐश्प्रा फाउंडेशन का 59वां आरओ एवं चिल्ड वॉटर प्लांट है। हमारा उद्देश्य केवल शुद्ध जल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना भी है। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में शुद्ध और ठंडे पेयजल की सुविधा छात्रों के लिए आवश्यक है। चिल्ड वॉटर प्लांट छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधा दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर डॉ. निरंकार त्रिपाठी, विकास नाथ, आद्या प्रसाद मिश्र आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.