बुलंदशहर, मई 9 -- मदर्स डे पर क्षेत्र के एमएम एकेडमी अहार एवं एआर बाल विद्या मंदिर मौहरसा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया। एमएम एकेडमी में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता पाठ, गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने "मां" के महत्व को दर्शाते हुए भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। विद्यालय के मैनेजर जमील अहमद ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। उन्होंने बच्चों को हमेशा अपने माता-पिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.