अररिया, जनवरी 6 -- भरगामा। निज संवाददाता चरैया मंगलवार गांव में आयोजित एमएमसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तहत मंगलवार को तीसरा लीग मैच बनमनखी और छातापुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बनमनखी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनमनखी टीम ने निर्धारित ओवरों में 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुशांत मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 69 रनों की अहम पारी खेली। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छातापुर टीम संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 135 रन ही बना सकी। बनमनखी टीम की जीत में गेंदबाज राजू सिंह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। कमेंटेटर गुड्डू चौधरी ने अपने ठेठ अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अम्पायर की भूमिका में अमन राज और विक्की पाठक थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.