पटना, सितम्बर 9 -- मगध महिला कॉलेज में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, पटना जिला शाखा के सहयोग से युवा रेडक्रॉस (वाईआरसी) इकाई का गठन किया जा रहा है। इसके तहत छात्राओं को प्राथमिक उपचार से लेकर आपदा प्रबंधन तक के गुर सिखाए जाएंगे। यह इकाई रेडक्रॉस के नेतृत्व में ही संचालित की जाएगी, जो छात्राओं को मानव सेवा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रक्तदान जागरूकता, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा। कॉलेज प्रशासन सभी छात्राओं को सूचना दी है और इच्छुक छात्राओं को नाम, कक्षा एवं संपर्क नंबर कार्यालय में दर्ज कराने को कहा है। इस पहल के तहत छात्राओं को रेडक्रॉस के विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में तत्पर रह सकें और दूसरों की सहायता करने मे...