वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में शनिवार को पुराछात्रा समागम का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में एमएमवी की पुराछात्रा सेवानिवृत्त प्रोफेसर पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए महिला महाविद्यालय के आमंत्रण पर आभार जताया। उन्होंने अपनी पुस्तक 'सीरत' की चर्चा की और स्वरचित पंक्तियां सुनाईं। कार्यक्रम में डॉ. रुक्मिणी जायसवाल, प्रो. उर्वशी गहलौत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.