प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज ने मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज कालाकांकर को परास्नातक स्तर पर कृषि संकाय के तहत चार विषयों की मान्यता दी है। जिसमें एग्रोनामी, एग्रीकल्चर बाटनी, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन और हार्टी कल्चर विषयों में स्थायी सम्बद्धता मिली है। इसके लिए विद्यालय की प्रबंधिका राजकुमारी रत्ना सिंह, राजभवन के प्रबंधक डॉ. घनश्याम यादव, प्राचार्य प्रो. शिवम श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया है। राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि इस पाठ्यक्रम की शिक्षा से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने में सहायता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.