प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- मदनमोहन मालवीय पीजी कालेज कालाकांकर के पूर्व प्राचार्य 74 वर्षीय शिव बरन शुक्ला का गुरुवार रात गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। डॉ. शिव बरन शुक्ला वर्ष 2009 से 2014 तक पीजी कॉलेज कालाकांकर के प्राचार्य रहे। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष, संस्कृत शोध संस्थान रायबरेली के संस्थापक निदेशक तथा संस्कृत साहित्य के प्रकांड विद्वान 'साहित्य वारिधि' डॉ. शुक्ल के निधन से कॉलेज में शोक की लहर है। महाविद्यालय की अध्यक्ष पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, राजभवन के मैनेजर डॉ. घनश्याम यादव, प्राचार्य डॉ. शिवम श्रीवास्तव, प्रो. राम करण समेत पूरे विद्यालय ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...