एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर बैठक आज,शामिल होंगे पंकज
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- पतना। केन्द्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो प्रखंड कमेटी ने जन-जागरण अभियान के साथ तैयारियां तेज कर दिया है। आगामी 7 सितम्बर को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ तीन सितम्बर को प्रखंड मुख्यालय में बैठक करेंगे। झायुमो के जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने बताया कि सभी 13 पंचायत के कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायत के सभी गांवों में बैठक कर लोगों को नए कानून से झारखंड राज्य में पड़ने वाले दुषप्रभाव के संबंध में लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन व खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों पर हमला व राजस्व नुकसान करने के उद्देश्य से जबरन इस कानून में संशोधन किया है। यदि एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.