एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
चाईबासा, सितम्बर 19 -- गुवा । केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को लेकर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से कार्यकर्ता नोवामुंडी में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में एकजुटता प्रदर्शित की। मोटरसाइकिल रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। रैली में मुख्य रूप से रितेश पाणिग्राही, रोहित पांडे, शादाब खान, शकील अहमद, गुलबाज खान, जयराम गोप, शिवा, विवेक, संपा, गीता, शांति, पार्वती और सपना चाम्पिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.