एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो की बैठक
गिरडीह, सितम्बर 4 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड अंतर्गत बेको पंचायत में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को झामुमो ने एक बैठक की। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों एवं एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार की आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने एमएमडीआर संशोधन विधेयक को जनहित के खिलाफ बताते हुए इसके विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- खनिज विधेयक के खिलाफ 7 को हूल उलगुलान, प्रखंड मुख्यालयों पर धरना इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.