बोकारो, अगस्त 26 -- चास, प्रतिनिधि। केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड की खनिज संपदा को पूंजीपतियों के हित में इस्तेमाल करना चाहती है। राज्य के खनिज संसाधनों और राजस्व अधिकारों पर प्रतिकूल असर डालने वाले संशोधन बिल का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि संशोधन बिल को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं करेगी और इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आम जनता के हितों की अनदेखी कर पूंजीपतियों के संरक्षण में लगी है। यह भी पढ़ें- महंगाई को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तीखा वार उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों को भी दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने नौकरी रद्द होन...