साहिबगंज, अगस्त 31 -- बरहेट । एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में झामुमो की ओर से सोमवार को प्रखंड के कुसमा हटिया में जनजागरण अभियान चलाया गया। झामुमो ने इस बिल के विरोध में आगामी सात सितम्बर को जिले के सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाट-बाजार में पहुंचे ग्रामीणों और दुकानदारों को प्रस्तावित कानून के प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान पूरे हटिया परिसर में माइकिंग कर लोगों को जागरुक किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह संशोधन विधेयक झारखंड के हितों के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर कानून के खिलाफ झामुमो ने चलाया जनजागरण अभियान उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लागू होने से राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिज संस...