जामताड़ा, सितम्बर 16 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को झामुमो की ओर से करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को आरके प्लस टू स्कूल के समीप झामुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को झामुमो का महाधरना, सभी प्रखंड-नगरों में पर्यवेक्षक नियुक्तधरना-प्रदर्शन की तैयारी इसमें धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का एमएमडीआर संशोधन अधिनियम जनविरोधी है। इससे झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो इस अधिनियम का विरोध करेग...