घाटशिला, सितम्बर 3 -- पोटका। वामदलों के संयुक्त आह्वान पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की ओर से खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (एमएमडीआर बिल) के विरोध में हाता बिरसा चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी और कॉरपोरेट समर्थक कानून थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधेयक से झारखंड को सबसे अधिक नुकसान होगा, क्योंकि राज्य में देश की बड़ी खनिज संपदा है। वक्ताओं के अनुसार, खनिज से मिलने वाले टैक्स और सेस पर केंद्र का नियंत्रण बढ़ने से राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा। इससे गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता प्रभावित होगी।कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से विधेयक के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा...