पाकुड़, सितम्बर 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान महेशपुर प्रखंड के गांव-गांव में लगातार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को जयपुर, बलियाडांगा, दमदमा, अर्जुनदहा एवं श्रीरामगढ़िया पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान एमएमडीआर बिल के प्रावधानों और झारखंड के हितों पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 07 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 को झामुमो का धरना-प्रदर्शनबैठक और संवाद जयपुर पंचायत के सांवलापुर एवं पोरानपुर गांव में पर्यवेक्षक सह छात्र मोर्...