रांची, अगस्त 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड में कांग्रेस पार्टी खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम एवं चंदा चोरी के खिलाफ प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक संघर्ष करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक के माध्यम से राज्यों को खनिजों पर सेस वसूलने के अधिकार को समाप्त करने का केंद्र सरकार के फरमान के विरोध में आगामी 27 अगस्त से कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। इस क्रम में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद 7 सितंबर को राज्य स्तरीय धरना लोक भवन के समक्ष दिया जाएगा एवं 9 से 16 सितंबर के बीच सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। प्रखंड स्तरीय धरना समाप्त होने के बाद आगामी कार्यक्रमों की घोषणा ...