रांची, अगस्त 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 (एमएमडीआर) के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने व्यापक आंदोलन का ऐलान किया है। गुरुवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में पार्टी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में एमएमडीआर संशोधन को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी जिला समितियों ने चरणबद्ध आंदोलन और जरूरत पड़ने पर नाकेबंदी का प्रस्ताव दिया। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली कूच करने का भी प्रस्ताव रखा गया। पार्टी इस पर जल्द निर्णय लेगी. यह भी पढ़ें- खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ सघन जनसंपर्कबैठक के बाद की पत्रकार वार्ता बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान झामुमो के केंद्रीय महासच...