एमएमडीआर के विरोध में 19 को झामुमो का धरना, स्थल का किया निरीक्षण
बोकारो, सितम्बर 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए एमएमडीआर संशोधन के विरोध में आगामी 19 सितंबर को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि झामुमो की ओर से यह धरना कार्यक्रम पहले 7 सितंबर को आयोजित किया जाना था। हालांकि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के कारण पार्टी ने तत्काल प्रभाव से कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। अब केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर संशोधित तिथि के तहत 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.