एमएमडीआर के खिलाफ 7 को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन
गिरडीह, अगस्त 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एमएमडीआर के खिलाफ रविवार को झामुमो सदर प्रखंड गिरिडीह पूर्वी भाग की महत्वपूर्ण बैठक उत्सव उपवन में हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने एवं आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। केन्द्रीय कमेटी के सदस्य सह झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने खान और खनिज संशोधन विधेयक से झारखंड को होनेवाले आर्थिक नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस काले कानून की जानकारी गांव-गांव में दी जाए और लोगों को जागरूक करें, ताकि 07 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।जिला सहसचिव दिलीप रजक ने सभी पदाधिकारियों से हर बूथ पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर के खिलाफ बैठक कहा कि केन्द्र सरकार, झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.