एमएमडीआर के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस लोकभवन का करेगी घेराव
देवघर, सितम्बर 21 -- केंद्र सरकार के खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (एमएमडीआर)-2026 के खिलाफ कांग्रेस के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 26 सितंबर को लोकभवन का घेराव होगा। जिसमें राज्य के सभी 24 जिलों से कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में भाग लेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी। यह भी पढ़ें- सवाल सिर्फ खदान का नहीं, झारखंड के अधिकार का है : केशवकांग्रेस का आरोप उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चंद उद्योगपतियों के हाथ पूरे देश की खनिज संपदा को बेचने का काम किया है। केंद्र सरकार ने अपने करीबी उद्योगपतियों के मन मुताबिक कानून में फेरबदल किया है। जिससे राज्यों की हालत काफी खराब है। खासकर खनिज प्रधान झारखंड के लिए एमएमडीआर काला कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.