बोकारो, अगस्त 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो के नेतृत्व में सोमवार को कोह पंचायत के कोह गांव में ग्रामीणों के बीच एमएमडीआर कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानून के प्रावधानों और इससे झारखंड को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि खनिजों से राज्य को मिलने वाला 12 से 14 हजार करोड़ रुपये वार्षिक उपकर और करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया राशि प्रभावित होने से विकास योजनाओं पर असर पड़ेगा। ग्रामीणों को बताया गया कि इससे मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अबुआ आवास जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के काला कानून के विरोध में झामुमो ने चलाया जनजागरण अभियान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि...