चाईबासा, सितम्बर 20 -- चाईबासा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस एमएमडीआर एक्ट की गलत व्याख्या कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि संशोधित अधिनियम राज्य के हित में है और इससे वैध खनन को बढ़ावा मिलेगा।स्थानीय कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में रघुवर दास ने आरोप लगाया कि पिछले छह-सात वर्षों में राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। उनके अनुसार, डीएमएफटी मद में भी अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा आवंटित 24 कोयला ब्लॉकों में केवल चार का संचालन हो रहा है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: झारखंडियों का हक किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देंगे: बिरुवा सभी ब्लॉक संचालित होने से रा...