चाईबासा, सितम्बर 5 -- चाईबासा। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एमएमडीआर एक्ट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। चाईबासा के कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गांव-गांव में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि केंद्र सरकार झारखंड का पैसा रोक रही है, जबकि राज्य सरकार को खनिज रॉयल्टी, डीएमएफटी, जीएसटी, वैट और उत्पाद शुल्क समेत विभिन्न मदों से प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बजाय राज्य सरकार को बताना चाहिए कि खनिज संपदा और अन्य स्रोतों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग जनता के हित में कहां और कैसे किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार के विकास कार्यों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही भाजपा : कांग्रेस श्री कोड़ा ने आ...