गिरडीह, सितम्बर 4 -- सरिया। केंद्र सरकार द्वारा खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन एक्ट पारित करने के विरोध में झामुमो द्वारा गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल तथा संचालन सिकंदर अंसारी ने किया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मानसून सत्र में बिना किसी सार्थक बहस व चर्चा के आनन फानन में एमएमडी आर संशोधन एक्ट बिल पारित कर काले कानून का रूप दे दिया है जबकि पूरे देश में खनिज संपदा का 42% खनिज झारखंड प्रदेश देता है। इस एक्ट को पारित कर केंद्र सरकार झारखंड को कंगाल बनाना चाहती है। इस एक्ट से केंद्र की मंशा स्पष्ट है कि वह अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को झारखंड की संपत्ति को कौड़ियों के भाव लूटने की खुली छूट देना चाहती है। यह भी पढ़ें- खनिज विधेयक के खिलाफ 7 को हूल उलगुलान, प्रखंड मुख्यालयों पर धरना लोगों न...