एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन कल, तैयारी पूरी
गिरडीह, सितम्बर 6 -- गिरिडीह। गिरिडीह के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 07 सितंबर को झामुमो के नेता और कार्यकर्ता एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रखंडों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ अकदोनीखुर्द पंचायत भवन में झामुमो की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया मेघलाल दास ने की, जबकि संचालन उपमुखिया महेश यादव ने किया। पर्यवेक्षक में विधायक प्रतिनिधि नरेश कोल, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव और मीडिया प्रभारी अंकित सहाय मौजूद थे। नरेश कोल ने एमएमडीआर एक्ट की पूरी जानकारी दी। कहा कि झारखंड की खनीज-संपदा में झारखंडियों का पहला हक है। इसे केंद्र सरकार पूरी तरह से हथियाना चाहती है, जो झारखंड के लोग कतई होने नहीं देंगे और इसके लिए पुरजोर आंदोलन होगा। यह भी पढ़ें- 07 को गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय में होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.