एमएमडीआर अमेंडमेंट बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कल
घाटशिला, सितम्बर 6 -- घाटशिला। झामुमो केंद्रीय समिति एवं जिला समिति के निर्देशानुसार सोमवार को घाटशिला प्रखंड परिसर में एमएमडीआर अमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जाकर इस धरना प्रदर्शन को ले जानकारी दी गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि एमएमडीआर अमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में आयोजित यह धरना लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय जिला कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। इस दौरान धरना-प्रदर्शन के आयोजन एवं शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने की जानकारी प्रशासन को दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.