गिरडीह, अगस्त 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल की अधक्षता में झामुमो की बैठक हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी और 20 सूत्री धनवार प्रखंड अध्यक्ष शफीक अंसारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आंदोलन को लेकर झामुमो की बैठकबैठक में प्रमुख मुददें वहीं केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों एमएमडीआर अधिनियम में किए गए संशोधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसका पुरजोर विरोध किया गया। पूर्व विधायक अंसारी ने कहा कि एमएमडीआर कानून में संशोधन किए जाने से झारखंड राज्य को राजस्व का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। किसी भी कीमत पर इस बिल को संशोधन नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन ...