एमएमटीटीसी में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम आज से
गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (एमएमटीटीसी) में 12वां ऑनलाइन फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु दक्षता) का शुभारम्भ 15 जुलाई को सुबह 11:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से होगा। यह चार सप्ताह यानी 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार मुख्य अतिथि रहेंगे। एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में नव नियुक्त शिक्षकों को कुलपतियों, वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.