गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में ड्यूटी पर शराब पीकर काम करने के आरोप में डाटा ऑपरेटर दीपक कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने ऑउटसोर्सिंग कंपनी को पत्र लिखा था। अस्पताल प्रबंधन को ड्यूटी के समय दीपक कुमार के व्यवहार को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ़ राकेश कुमार ने आउटसोर्सिंग कंपनी को पत्र लिखकर संबंधित कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए थे। कंपनी ने दीपक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। यह भी पढ़ें- एमएमजी के डाटा ऑपरेटर दीपक की सेवाएं समाप्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.