गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल के जन औषधि केंद्र से निजी कंपनियों की महंगी दवाएं बेचने का मामला सामने आया है। पहले भी बाहर की दवाओं की बिक्री की शिकायत हो चुकी है। अब अस्पताल के एक डॉक्टर ने पर्चे और दवाओं की फोटो भेजकर सीएमओ से शिकायत की है। डॉक्टर ने सीएमओ को पर्चे और दवाओं के फोटो भेजे हैं। डॉक्टर का आरोप है कि केंद्र से महंगी दवाएं बेचे जाने से मरीजों को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र की शिकायत को लेकर पिछले दिनों औचक निरीक्षण भी किया गया, लेकिन छापे की सूचना लीक होने पर केंद्र संचालक ने बाजार की दवाइयां हटा दी थीं। जन औषधि केंद्र पर बाजार की दवाएं बेचे जाने पर मरीज भी खफा हैं। प्रताप विहार के रहने वाले मरीज सुरेश का कहना है कि केंद्र पर दवाइयां नहीं मिल रहीं। वर्जन केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.