गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। ठंड को देखते हुए एमएमजी अस्पताल में मरीजों के लिए 15 बेड का विशेष कोल्ड वेव वार्ड तैयार कर लिया गया। वार्ड में हीटर के अलावा गर्म हवा चलाने वाली मशीनें और अतिरिक्त कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। सर्दी के मौसम में शीतलहर से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी में शीतलहर चलने का अनुमान है। इसको देखते हुए अस्पताल में कोल्ड वेव वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा लगातार बढ़ रही सर्दी की वजह से सामान्य, महिला, सर्जिकल और बच्चा वार्ड को पूरी तरह गर्म रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। कोल्ड वेव वार्ड में मरीजों को ठंड से राहत देने के लिए हॉट वॉटर बैग, अतिरिक्त कंबल और वार्म कूलर की व्यवस्था की गई है। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि कोल्ड वेव के दौरान मरीजों की संख्या में 20 से 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.