गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद, संवाददाता। कायाकल्प और एनक्वास में एमएमजी अस्पताल के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार को डॉक्टरों समेत कुल 280 कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने पर अस्पतकाल को 14 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई थी। जिसमें कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। एमएमजी अस्पताल को हाल ही में एनक्वास और कायाकल्प सर्वे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अस्पताल को शासन की ओर से 14 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इसी उपलब्धि के तहत अस्पताल प्रबंधन ने 35 डॉक्टर, 21 स्टाफ नर्स, 12 फार्मासिस्ट, चार लैब टेक्नीशियन और 50 सफाई कर्मी शामिल रहे। इसके अलावा आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सभी को ट्रॉली बैग, पानी की बोतल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.