गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- सुविधा - अस्पताल में कैंसर मरीजों की दिन में देखभाल के लिए भर्ती की सुविधा रहेगी- फिजिशियन डॉक्टर आलोक रंजन डे-केयर यूनिट के नोडल रहेंगेगाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए जल्द ही डे-केयर की सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल के प्रथम तल पर कैंसर रोगियों के लिए पांच बेड का विशेष वार्ड तैयार करने की तैयारी है। जहां मरीजों को दिन में भर्ती कर उपचार और निगरानी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एनेस्थेटिस्ट की देखरेख में पेन क्लिनिक भी संचालित किया जाएगा।शासन की नीति के तहत सभी जिला अस्पतालों में कैंसर रोगियों के लिए डे केयर की सुविधा शुरू की जानी है। इसके लिए शासन स्तर से कई बार वर्चुअल मीटिंग के जरिए एमएमजी अस्पताल को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में प्रथम तल पर हीटवेव वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.