गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में बुधवार सुबह एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे एक्स-रे जांच पूरी तरह ठप हो गई। मरीजों को बिना जांच कराए वापस जाना पड़ा। एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज एक्स-रे जांच के लिए आते हैं। बुधवार सुबह से ही एक्स-रे मशीन खराब रही। इससे मरीजों को वापस भेज दिया गया और मशीन खऱाब होने की सूचना सीएमएस को दे दी गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ राकेश कुमार का कहना है कि मशीन को ठीक कराकर जल्द ही जांच शुरू कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे की मशीन खराब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.