गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। 90 के दशक में बॉलीवुड में अभिनय करने वाले फिल्म अभिनेता पृथ्वी वजीर मंगलवार को एमएमजी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ईएनटी विशेषज्ञ और सीएमएस डॉ. राकेश कुमार से मुलाकात की और अपने नाक से संबंधित परेशानी साझा की। फिल्म अभिनेता पृथ्वी जहीर ने बताया कि वह पहले भी कई वर्ष पूर्व अस्पताल आए थे। सरकारी अस्पतालों में लगातार व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई एवं अन्य चिकित्सीय व्यवस्था को देखकर यूपी सरकार की योजनाओं की सराहना की। वह दूधेश्वरनाथ मंदिर के भी दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह दूधेश्वर नाथ मंदिर को लेकर काफी प्रभावित हुए है। वह जल्द ही इस पर एक बायोपीक भी तैयार करेंगे। इस दौरान डॉ. चरन सिंह, डॉ. आलोक रंजन, सिकंदर आदि मौजूदे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.