एमएमजी अस्पताल के वार्ड मरीजों से पूरी तरह फुल
गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- मौसम का सितम : - भर्ती होने वाले मरीजों में 70 प्रतिशत उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या के शामिल- सरकारी अस्पतालों की डिस्पेंसरी और इमरजेंसी से मरीजों को दिए जा रहे हैं ओआरएस के पैकेटगाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। चिलचिलाती धूप में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और पानी की कमी के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को एमएमजी अस्पताल के वार्ड मरीजों से पूरी तरह भर गए हैं। नए मरीजों को बेड के लिए इमरजेंसी में घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान स्ट्रेचर पर ही उनका उपचार किया गया।तेज गर्मी और धूप के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो रही है। इससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द और वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 3143 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.