गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल का शनिवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर पर मरीजों से बातचीत कर ऑनलाइन पंजीकरण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, इमरजेंसी, आईसीयू और सीटी स्कैन सेंटर का निरीक्षण किया। लैब में मरीजों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए काउंटर पर न आना पड़े। दवा स्टोर में रखरखाव और एक्सपायरी डेट की दवाओं को अलग रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- एमएमजी अस्पताल का औचक निरीक्षण अस्पताल निष्प्रोज्य होने के कारण फायर एनओसी न मिलने की जानकारी पर उन्...