रांची, अप्रैल 22 -- रांची। बरियातू स्थित एमएमके हाई स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अहमद ने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए विद्यार्थियों से जल संरक्षण और पौधरोपण की अपील की। इस अवसर पर छात्रों ने पौधरोपण कर हरित संदेश दिया और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- एमएमके हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस पर नुक्कड़ नाटक यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- डीएवी हेहल में पृथ्वी व जल पखवाड़ा आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...