गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एमएमएमयूटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग स्थित साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर द्वारा सोमवार से पुलिस अधिकारियों को 'साइबर फॉरेंसिक टूल्स' विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रोग्राम विश्वविद्यालय एवं गोरखपुर जोन पुलिस के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत तथा साइंट टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली के सहयोग से 01 से 05 जून तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा तथा पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर जोन, मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बहराइच, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों से कुल 24 पुलिस अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अरुण...