गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक जून से 10 जुलाई तक समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। छह हफ्ते के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में एआई, आईओटी, ड्रोन, रोबोटिक्स थ्री-डी प्रिंटिंग और एनसिस मॉडलिंग एंड सिमुलेशन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमएमएमयूटी के मुताबिक, इंटर्नशिप कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के साथ ही बाहर के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें डिप्लोमा, बीटेक, एमटेक, एमएससी के विद्यार्थी और पीएचडी के शोधार्थी ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। विद्यार्थी 15 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इंटर्नशिप प्रोग्राम के समन्वयक डॉ. राजकुमार सिंह और डॉ. श्वेता यादव ने बताया कि एआई, आईओटी, ड्रोन, रोबोटिक्स और थ्री-डी जैसे ...