गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शुक्रवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया गया। पहले दिन 45 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ एम्स की कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने स्वयं टीकाकरण कर किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के आयोजन में महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. मीनू तथा विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीना बंका...