एमएमएमयूटी में 21-22 नवंबर को होगा एलुमनाई मीट
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की एलुमनाई (पूर्व छात्र) एसोसिएशन की बैठक कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें पूर्व छात्रों की सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा विश्वविद्यालय की प्रगति में उनकी भूमिका को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय का अगला एलुमनाई मीट 21 एवं 22 नवंबर को कराया जाएगा। इसमें देश-विदेश में कार्यरत पूर्व छात्रों को बुलाया जाएगा। इस बीच एमएमएमयूटी एलुमनाई एसोसिएशन का पंजीकरण मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन, गोरखपुर लोकल चैप्टर से पृथक एक स्वतंत्र संस्था के रूप में कराने पर भी चर्चा की गई। साथ ही एसोसिएशन के बायलॉज पर भी विचार किया गया。
पूर्व छात्रों की भूमिका कुलपति प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.