गोरखपुर, अगस्त 27 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 'तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रभक्ति पखवाड़ा' के तहत विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने सुरक्षा प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सुरक्षा गार्डों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्डों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित ढंग से निकले सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...