गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नंदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा के सहयोग से छह दिवसीय रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में हुआ, जिसमें लगभग 32 छात्रों ने सहभागिता की। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण उपयोगी सिद्ध हुआ है। प्रशिक्षक राजकमल मिश्रा ने विद्यार्थियों को तकनीकी एवं प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण प्रदान किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्वप्निता श्रीवास्तवा, डॉ. विपुल नारायण एवं डॉ. सत्य प्रकाश यादव के समन्वय में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.