गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वार्षिक साहित्यिक, कला एवं सांस्कृतिक उत्सव अभ्युदय 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय परिसर के अटल भवन में अभ्युदय 2026 के टीजर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति ने किया। इसके पश्चात अभ्युदय के छात्र संयोजक शिवम राय ने उत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अभ्युदय 2025 की आफ्टर मूवी का प्रदर्शन किया गया, जिसके पश्चात अभ्युदय 2026 के टीज़र का विमोचन हुआ। इस मौके पर छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पाण्डेय, उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.