गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीएस और आईटी ब्रांच के छात्र कैदियों को कंप्यूटर सिखाएंगे। सोशल इंटर्नशिप के तहत छात्र कैदियों को कंप्यूटर का पूरा ज्ञान देंगे। जेल के भीतर कंप्यूटर आधारित थ्री-प्रिंटिंग एवं उन्नत नक्काशी की जानकारी देते हुए उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षित भी करेंगे, जिससे की भविष्य में जिला कारागार में इन-जेल उद्योग स्थापित हो सके। इसकी शुरुआत एमएमएमयूटी ने जिला कारागार को 10 कंप्यूटर देकर किए हैं। विवि प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से कैदियों में तकनीकी कौशल का विकास करना है, जिससे रिहाई के बाद उन्हें रोजगार मिल सके। इसके माध्यम से वे अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। यह भी पढ़ें- एमआईटी के छात्रों को मिली थ्री डी प्रिंटिंग की ट्रेनिंग जेल के...